हरदोई: ग्राम आशा से रवाना हुई पहली शिव कांवड़ यात्रा, मेहंदीघाट से पवित्र गंगाजल लेकर सुनसीनाथ धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
हरदोई के ग्राम आशा से पहली शिव कांवड़ यात्रा उत्साहपूर्वक निकाली गई। श्रद्धालु मेहंदीघाट से गंगाजल लेकर सुनसीनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
हरदोई के ग्राम आशा से भगवान शिव को समर्पित पहली शिव कांवड़ यात्रा भक्तिभाव और उत्साह के साथ रवाना की गई।
इस धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालु मेहंदीघाट से पवित्र गंगाजल लेकर सुनसीनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के निवासियों और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व आयोजक अनुराग सिंह और ग्राम प्रधान अनुज सिंह छुन्नू ने किया।
बड़ी संख्या में शिवभक्तों का जत्था धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ा। यात्रा के प्रस्थान के समय भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता मुकुल सिंह आशा ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।
आयोजक अनुराग सिंह ने बताया कि इस पहली कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। श्रद्धालुओं का यह समूह मेहंदीघाट से जल भरकर धार्मिक उद्घोष करते हुए सुनसीनाथ धाम पहुंचेगा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है।
Also Click : सम्भल के मदरसे में गूंजा तिरंगे का संदेश, बच्चों को 15 अगस्त पर ‘घर-घर झंडा’ लगाने की दी गई सीख
What's Your Reaction?



