Hardoi News: खनन में लिप्त एक ट्राली को पुलिस ने पकड़ा, रैपर मशीन के साथ खनन माफिया मौके से फरार। 

अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें ट्राली को पुलिस द्वारा मौके पर जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी...

May 20, 2025 - 17:40
41 Views
Hardoi News: खनन में लिप्त एक ट्राली को पुलिस ने पकड़ा, रैपर मशीन के साथ खनन माफिया मौके से फरार। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी /हरदोई। अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें ट्राली को पुलिस द्वारा मौके पर जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भाऊपुरवा थाना सांडी में ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन की सूचना क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को दी गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा संबंधित थाने को खनन के संबंध में सूचना दी गई, जिस पर थानाध्यक्ष कौशल किशोर द्वारा मौके पर पहुंचे परंतु सक्रिय खनन माफियाओं को भनक लग जाने के कारण मौके से रैपर मशीन एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मौके से फरार हो गए। 

Also Read- Hardoi News: हरदोई में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मातृशक्ति सिंदूर तिरंगा यात्रा, भारतीय सैनिकों के सम्मान में उत्साहपूर्ण आयोजन

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक मिटटी भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया और थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है। साथ ही पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि मौके से फरार लोगों की तलाश की जा रही है और सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow