Hardoi News: समर कैंप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों को दिए सफलता के टिप्स।

श्री सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का समापन एक विशेष अनुभव के साथ हुआ। बच्चों को ना केवल खेलकूद और ...

By INA News Desk
May 20, 2025 - 17:58
49 Views
Hardoi News: समर कैंप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों को दिए सफलता के टिप्स।

हरदोई स्थित श्री सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का समापन एक विशेष अनुभव के साथ हुआ। बच्चों को ना केवल खेलकूद और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा बनने का मौका मिला, बल्कि वे पुलिसिंग व्यवस्था, सामाजिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से भी रूबरू हुए। समापन कार्यक्रम पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों को विविध शाखाओं की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों को हरदोई पुलिस कार्यालय ले जाया गया, जहाँ उन्हें सोशल मीडिया शाखा, आंकिक शाखा, महिला हेल्पडेस्क, यूपी-कॉप, आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, एलआईयू और जन सूचना सेल जैसी महत्त्वपूर्ण इकाइयों के कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्वयं लगभग 40 मिनट बच्चों के बीच रहकर उन्हें पुलिसिंग व्यवस्था की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और परिश्रम जैसे मूल मंत्रों के साथ जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह, मुकुल सिंह, प्रधानाचार्य भूमिका सिंह तथा शिक्षिकाएं मंशा बाजपेई, सोनी तिवारी, कविता गुप्ता, अर्पित सिंह और कोमल यादव बच्चों के साथ मौजूद रहीं। कैंप के दौरान बच्चों ने चित्रकला, नृत्य, वादन, व्यंजन निर्माण सहित कई अन्य रोचक गतिविधियों में भाग लिया। समर कैंप ने बच्चों को शिक्षा, मनोरंजन और नैतिक विकास का एक अनूठा मंच प्रदान किया, जो उनके भविष्य निर्माण में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा समर कैंप के समापन अवसर पर एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे द्वारा बच्चों को योग प्राणायाम कराया गया उन्होंने बताया  कि योग प्राणायाम के माध्यम से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं बच्चों ने खड़े होकर  ताड़ासन वृक्षासन पदहस्तान कटिचक्र अर्ध बैठक आदि अभ्यास किया आठ प्राणायाम के विषय में जानकारी और लाभ बताएं  1 भस्त्रिका फेफड़े मजबूत करने के लिए 2कपालभाति पेट के लिए मोटापा गैस आदि 3 बाह्य प्राणायाम त्रिबंध के साथ ,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए,

Also Read- Hardoi News: खनन में लिप्त एक ट्राली को पुलिस ने पकड़ा, रैपर मशीन के साथ खनन माफिया मौके से फरार।

यूरिन से संबंधित समस्या  निदान के लिए, 4 उज्जाई थायराइड के लिए, 5 अनुलोम विलोम माइग्रेन चर्म रोग कैंसर जैसे असाध्य रोगों के लिए के लिए, 6 भ्रामरी एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए7 ओम का उच्चारण ,सकारात्मक सोच, एकाग्रता, मन को शांत 8 ध्यान मन इंद्रियों, पर  नियंत्रण के लिए सहयोगी बहन कोषाध्यक्ष अनीता मिश्रा एवं प्रधानाचार्य भूमिका सिंह ने  साथ में योग कराया। इस मौके पर शिक्षिकाओं में ऐश्वर्या सिंह, लवी मिश्रा, सोनम शुक्ला, आरती वर्मा, प्रज्ञा तिवारी निकिता वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow