Hardoi News: एक समस्या को लेकर आयी दिव्यांग महिला को मिला तीन अन्य योजनाओं का उपहार। 

जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल निर्देश दिए कि महिला को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के  बाद बीमा राशि का भुगतान कराया जाये। महिला जब जन...

May 20, 2025 - 18:05
31 Views
Hardoi News: एक समस्या को लेकर आयी दिव्यांग महिला को मिला तीन अन्य योजनाओं का उपहार। 

हरदोई। जन सुनवाई के दौरान विकास खण्ड सुरसा के ग्राम पैड़ापुर की एक दिव्यांग विमला अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ पहुँची। उन्होंने जिलाधिकारी को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि उनके पति अशोक की मृत्यु अक्टूबर 2024 में हुई थी। उनके पति के खाते से प्रति वर्ष प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की धनराशि कटती थी जिसमें व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत 2 लाख रूपये मिलते हैं। काफ़ी दौड़ भाग करने के बाद भी उनको बीमा राशि अभी तक प्राप्त नहीं मिली है।

जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल निर्देश दिए कि महिला को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के  बाद बीमा राशि का भुगतान कराया जाये। महिला जब जन सुनवाई कक्ष से घिसटते हुए बाहर जाने लगी तो जिलाधिकारी ने आवाज लगाते हुए पूछा कि क्या आपके पास ट्राईसाईकिल नहीं है? महिला ने बताया कि 4-5 साल पहले मिली थी जो अब टूट गई है। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया की महिला को एक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए। दिव्यांग जन कल्याण विभाग के कर्मचारी तत्काल एक ट्राई साइकिल लेकर आए जिसे जिलाधिकारी ने अपने हाथों से दिव्यांग महिला को सोपा।

ट्राई साइकिल मिलने के बाद अपनी बढ़ी हुई उम्मीद के साथ महिला ने जिलाधिकारी से कहा कि उसके पास जीवन यापन के लिए पर्याप्त कृषि भूमि नहीं है। जिलाधिकारी ने महिला को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उसे कृषि पट्टा आवंटित कराएंगे। महिला ने कहा उसके पास कोई दुधारू पशु नहीं है जिससे बच्चों को दूध नहीं मिल पाता। जिलाधिकारी ने महिला को तत्काल सहभागिता योजना के अंतर्गत एक गाय दिलाने का आश्वासन दिया तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों को दिए सफलता के टिप्स, बच्चों ने जाना पुलिसिंग, योग और आत्मविकास के सूत्र।

दिव्यांग महिला विमला ट्राई साइकिल पर जनसुनवाई कक्ष से बाहर निकलते समय काफी प्रसन्न नजर आ रही थी क्योंकि वह केवल एक समस्या को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष आयी थी। उसको अपनी समस्या के समाधान के साथ ही तीन अन्य योजनाओं का उपहार मिल गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow