Hardoi News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा। 

ब्लॉक शाहाबाद परिसर से डाक बंगला होते हुए अंबेडकर पार्क, बस स्टैंड जाकर सिनेमा चौराहा होते हुए लगभग 700 मीटर यात्रा करते हुए भाजपा ...

May 20, 2025 - 18:16
54 Views
Hardoi News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। ब्लॉक शाहाबाद परिसर से डाक बंगला होते हुए अंबेडकर पार्क, बस स्टैंड जाकर सिनेमा चौराहा होते हुए लगभग 700 मीटर यात्रा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने हाथ में तख्तियां लेकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए वीर सैनिकों शौर्यता और अदम्य साहस का गुणगान और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा रैली उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में नगर के हृदय बस स्टैंड होते हुए ब्लॉक में आकर संपन्न हुई।

उक्त यात्रा के समय देशभक्ति गीतों की धूम मची रही, और भारत माता के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र,  नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय "पिंटू" सुभाष रस्तोगी,  जिलामहामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत, यात्रा संयोजक/जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, डी.सी.डी.एफ चेयरमैन रामदास गुप्ता,ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख टोडरपुर प्र. श्याम बाबू त्रिवेदी  जी ,ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेयी, केन ग्रोवर्स चेयरमैन रंजीत सिंह, पि.मो.जिलाध्यक्ष वेदराम राजपूत, डा.मुरारीलाल गुप्ता, समाजसेवी संजय मिश्रा बब्लू जि.पं.सदस्य लालाराम राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राना, सभासद अतुल मिश्रा,

Also Read- Hardoi News: एक समस्या को लेकर आयी दिव्यांग महिला को मिला तीन अन्य योजनाओं का उपहार।

सभासद रचित गुप्ता मंडल अध्यक्ष मनोज राजपूत , मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत जी मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा जी, अमन सिंह के साथ दर्जनों प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, व विधान सभा क्षेत्र के जिम्मेदारो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से ऑपरेशन सिंदूर की सार्थकता प्रकट हुई और उसके साथ क्षेत्र लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा, कोतवाल ब्रजेश कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय पुलिस बल भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में चौकन्नी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow