Sambhal: किसानों के हक की लड़ाई: असमोली विधायक पिंकी सिंह यादव ने सम्भल डीएम से की सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

असमोली विधानसभा से सपा विधायक पिंकी सिंह यादव ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के हितों को लेकर जिलाधिकारी

Jul 28, 2026 - 19:31
57 Views
Sambhal: किसानों के हक की लड़ाई: असमोली विधायक पिंकी सिंह यादव ने सम्भल डीएम से की सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

उवैस दानिश, सम्भल

असमोली विधानसभा से सपा विधायक पिंकी सिंह यादव ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के हितों को लेकर जिलाधिकारी सम्भल से मुलाकात कर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जनपद सम्भल में वर्ष 2016 के बाद से सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि अब गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे जैसी बड़ी परियोजनाओं के चलते जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि तहसील सम्भल के ग्राम सारंगपुर, भमोरी पट्टी, अमरावती कुतुबपुर, खगसपा और सौंदन मोहम्मदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की भूमि का अधिग्रहण आज भी वर्ष 2016 के सर्किल रेट के आधार पर किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान बाजार मूल्य और कृषि भूमि की कीमतों में कई गुना वृद्धि हो चुकी है, ऐसे में किसानों को पुराने रेट पर मुआवजा देना उनके साथ अन्याय है। पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी से मांग की कि वर्ष 2026-27 के अनुरूप संशोधित सर्किल रेट लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि किसानों को उनकी जमीन का उचित प्रतिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसान अधिग्रहण के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यदि उन्हें वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा मिलेगा तो वे दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से जीवन-यापन कर सकेंगे। विधायक ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और सरकार को किसानों के साथ न्याय करना चाहिए।

Also Read- Ravneet Singh Bittu Resigns: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब की राजनीति में नई भूमिका की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow