Sambhal: पानी निकासी बना बवाल! नाले का रुख मोड़ने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

शहर के महमूद खां सराय इलाके में जलभराव की समस्या को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पानी की निकासी को लेकर शुरू

Jul 28, 2026 - 19:28
53 Views
Sambhal: पानी निकासी बना बवाल! नाले का रुख मोड़ने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल
पानी निकासी बना बवाल! नाले का रुख मोड़ने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

उवैस दानिश, सम्भल

शहर के महमूद खां सराय इलाके में जलभराव की समस्या को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगा रहे हैं।

पीड़ित आसिम का आरोप है कि बेकरी संचालक शुऐब ने अपनी ओर का नाले का पानी उनके घर की तरफ मोड़ दिया। विरोध करने पर शुऐब ने अपने भाई, रिश्तेदारों और बेकरी में काम करने वाले कई लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आसिम का दावा है कि करीब आठ लोगों ने हमला किया और पूरी घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बेकरी संचालक शुऐब ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इलाके में जलभराव से लोगों के घरों में पानी भर रहा था।

इसी कारण उन्होंने अपनी निजी जमीन की बाउंड्री तोड़कर पानी की निकासी का रास्ता बनाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज और बदसलूकी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। शुऐब का कहना है कि विवाद उनके लेबर और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हुआ तथा उनका उद्देश्य केवल जलनिकासी की व्यवस्था करना था। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें सामने रखी हैं। पुलिस शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow