Farrukhabad : गैस की कमी से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर लगाया जाम

मंगलवार सुबह जब फिर से गैस नहीं मिली, तो महिलाओं ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बी

Apr 7, 2026 - 22:30
 0  5
Farrukhabad : गैस की कमी से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर लगाया जाम
Farrukhabad : गैस की कमी से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर लगाया जाम

फर्रुखाबाद शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। पिछले एक सप्ताह से गैस न मिलने से नाराज महिलाओं ने लालसराय मार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर रास्ता जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध के कारण फर्रुखाबाद-भोलेपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जानकारी के अनुसार, लालसराय स्थित भारत गैस की एजेंसी से मार्च के आखिरी समय से ही सिलेंडरों का वितरण नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ता लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस भेजा जा रहा था।

मंगलवार सुबह जब फिर से गैस नहीं मिली, तो महिलाओं ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। महिलाएं इस बात पर अड़ी रहीं कि जब तक गैस मिलने का पक्का भरोसा नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगी। मामले को बढ़ता देख आपूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शाम तक गैस सिलेंडरों की गाड़ी एजेंसी पर पहुंच जाएगी और आते ही सबसे पहले उन्हें सिलेंडर दिए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि आपूर्ति की समस्या को दूर कर लिया गया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खत्म किया, तब जाकर यातायात दोबारा शुरू हो सका।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow