Sambhal : शराब के पैसे मांगने पर भिड़े युवक, जमकर हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो

शहर के मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने साथी युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। इस पर दूसरा युवक नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए

Sep 3, 2025 - 16:17
 0  177
Sambhal : शराब के पैसे मांगने पर भिड़े युवक, जमकर हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो
शराब के पैसे मांगने पर भिड़े युवक, जमकर हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली सम्भल से चंद कदम की दूरी पर बुधवार सुबह दो युवकों के बीच शराब के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने साथी युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। इस पर दूसरा युवक नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गये। कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Also Click : Hardoi : भव्यता से सम्पन्न हुआ श्री महावीर जी झंडा मेला, जगह जगह लोगों ने झंडे का भव्य स्वागत भी किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow