Sambhal : पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

बैठक की शुरुआत कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी भारतीय राजनीति के उन महान नेताओं में से थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में स

Sep 3, 2025 - 15:22
77 Views
Sambhal : पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिला कांग्रेस कार्यालय, चंदौसी रोड स्थित शेर खां सराय पर बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

बैठक की शुरुआत कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी भारतीय राजनीति के उन महान नेताओं में से थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद देश व प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनके त्याग, संघर्ष और नीतियों से आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी ने हमेशा जनता की सेवा और किसानों, मजदूरों, गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना जरूरी है। बैठक में नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का जीवन हमें सच्चाई, त्याग और निष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Also Click : Sambhal : ईद मिलादुन्नबी पर 1500 साला झंडे की बढ़ी मांग, बाजारों में रौनक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow