Hardoi: हरदोई में भाजपा की जिला कार्यसमिति व योजना बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, हरदोई में जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, हरदोई में जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी हरदोई शंकर लाल लोधी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र एवं हरदोई की वर्ग प्रभारी नीरज वर्मा ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की तथा संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया।
बैठक में मंच पर प्रशिक्षण अभियान के सह-संयोजक प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अनुराधा मिश्रा, महामंत्री सतेंद्र राजपूत एवं राजवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अलका गुप्ता, आकाश सिंह, अजय शुक्ला, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, दीपा विश्वास, रितेश गुप्ता, अमरेन्द्र अर्कवंशी, सत्यम शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चौंपुर, कपिल मोहन गुप्ता, परेश लोहिया, आयुष सिंह, आशुतोष आजाद, अनुराग श्रीवास्तव, हर्ष सविता सहित मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रवासी, नगर निकाय प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शंकर लाल लोधी ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि नीरज वर्मा ने बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और सक्रियता को संगठन की मजबूती का आधार बताया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Also Read- Hardoi: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की बैठक, डीएम अनुनय झा ने दिए सख्त निर्देश।
What's Your Reaction?


