Hardoi: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ की त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं

Apr 27, 2026 - 18:06
47 Views
Hardoi: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। 
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ की त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को याद करते हुए सभी ने उन्हें नमन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने स्वर्गीय गुप्ता के निज निवास पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि रामकिशोर गुप्ता का जीवन संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि स्व. रामकिशोर गुप्ता ने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूती प्रदान की और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका मार्गदर्शन और कार्यशैली पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Also Read- Hardoi: गौ सम्मान आह्वान अभियान की गूंज हरदोई में, गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow