Deoband : ईरान-अमेरिका तनाव: शांति बहाली में भारत निभाए मुख्य भूमिका- पंडित सतेंद्र

पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि ईरान और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बीच खराब होते संबंध केवल उन दो देशों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 22:21
76 Views
Deoband : ईरान-अमेरिका तनाव: शांति बहाली में भारत निभाए मुख्य भूमिका- पंडित सतेंद्र
Deoband : ईरान-अमेरिका तनाव: शांति बहाली में भारत निभाए मुख्य भूमिका- पंडित सतेंद्र
Advertisement
Advertisement

देवबंद। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ती सैन्य और कूटनीतिक तनातनी पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने इस गंभीर स्थिति बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए भारत को मुख्य भूमिका निभानी चाहिए।
पंडित सतेंद्र शर्मा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वैश्विक शांति के लिए इन दोनों देशों के बीच टकराव का रुकना अनिवार्य है। क्योंकि यह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है।

पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि ईरान और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बीच खराब होते संबंध केवल उन दो देशों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हमारे संबंध अमेरिका और ईरान, दोनों ही देशों के साथ बेहतर हैं। ऐसे में भारत सरकार को अपनी कूटनीतिक शक्ति का प्रयोग कर दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए।

Also Click : Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement