Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत

प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन डॉ. मुफ्ती यासिर नदीमुलवाजदी ने कहा कि संस्था से शिक्षा पूर्ण करने वाली छात्राएं मुल्क के अलग अलग हिस्सों और विदेशों में भी धार्मिक शिक्षा का परचम बुलंद कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा पूर्ण करने वाली छात्राओं से आह्वान किया कि कि वे

Apr 26, 2026 - 22:25
 0  7
Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत
Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत

देवबंद। मदरसा माहद आयशा सिद्दीका कासिम उलूम लिलबनात का वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें धार्मिक शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया और पुरस्कारों का वितरण किया गया। ईदगाह रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुए समारोह में शिकागो अमेरिका से आए कारी अब्दुल्ला सलीम ने कहा कि हजरत इमाम बुखारी ने अपनी पुस्तक में संदेश दिया है कि ईमान और यकीन के बाद इंसान के आमाल ही असली दौलत है‍ं जो कयामत के दिन तौले जाएंगे।उन्होंने छात्राओं को नसीहत करते हुए कहा कि अपनी जुबानों को अल्लाह के जिक्र से तर रखें और इल्म-ए-हदीस को सिर्फ किताबों तक सीमित न रहने दें बल्कि इसे अपनी जिंदगी का भी हिस्सा बनाएं। दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह आगे चलकर इस्लाम की सही तस्वीर को दुनिया के सामने रखने का काम करें।प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन डॉ. मुफ्ती यासिर नदीमुलवाजदी ने कहा कि संस्था से शिक्षा पूर्ण करने वाली छात्राएं मुल्क के अलग अलग हिस्सों और विदेशों में भी धार्मिक शिक्षा का परचम बुलंद कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा पूर्ण करने वाली छात्राओं से आह्वान किया कि कि वे अपनी जिम्मेदारी का अहसास करें और धर्म के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण किरदार अदा करें।

समारोह में हिफ्ज और बुखारी शरीफ की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए साथ ही उन्हें पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी, इकरा रब्बान, कुलुसम मुशर्रफ, मारिया नदीमुलवाजदी, डॉ. रिफात अख्तर, डॉ. हसना अनवर, सबा हसीब सिद्दीकी, हसना मदनी, सना शाहिद, खदीजा मदनी, फौजिया अब्दुल्ला नवाज, अमरीन अंसारी आदि मौजूद रहीं।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow