Ballia: रसोई का 'भरोसा' सलोनी: 35 वर्षों की विरासत संभालते अब मसालों के बाजार मे दी दमदार दस्तक।
35 वर्षों का विश्वास प्रदेश के हर घर की रसोई की पहली पसंद बना 'सलोनी कच्ची घानी सरसों तेल' अब एक नई ऊँचाई की को
Report- S.Asif Hussain zaidi
बलिया: 35 वर्षों का विश्वास प्रदेश के हर घर की रसोई की पहली पसंद बना 'सलोनी कच्ची घानी सरसों तेल' अब एक नई ऊँचाई की को तय करते हुए अपनी गुणवत्ता और भरोसे को और अधिक विस्तार देने के उद्देश्य से बलिया के एक निजी होटल में 'सलोनी ब्रांड' द्वारा एक वृहद संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रांड की सफलता के मुख्य स्तंभ—सलोनी परिवार के सदस्य, डीलर और वितरक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- डीलर्स का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने उन समर्पित डीलर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने ब्रांड की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह सम्मान समारोह न केवल कंपनी और उसके वितरकों के बीच के मजबूत संबंधों को दर्शाता है, बल्कि आगे की चुनौतियों के लिए टीम का उत्साहवर्धन भी करता है।
- मसालों की दुनिया में सलोनी का कदम
सलोनी ब्रांड के डायरेक्टर महेश राठौर ने संवाद के दौरान ब्रांड के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "सलोनी का नाम ही भरोसे का पर्याय है। हम अपने ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।" इस दौरान डायरेक्टर राठौर ने कंपनी के नए उत्पादों की घोषणा करते हुए बताया कि 'सोयावरी सलोनी ऑयल' के लॉन्च के साथ अब कंपनी ने मसालों की दुनिया में भी कदम रख दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सलोनी का लक्ष्य अब शुद्ध और देशी स्वाद वाले मसालों को हर घर तक पहुँचाना है।
- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
अपनी बात को दोहराते हुए महेश राठौर ने कहा कि कंपनी ने अब तक अपनी गुणवत्ता के दम पर ही बाजार में जगह बनाई है और आने वाले समय में भी क्वालिटी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।बलिया में आयोजित यह कार्यक्रम सलोनी ब्रांड की न केवल एक पुरानी विरासत का उत्सव था, बल्कि भविष्य के एक बड़े व्यावसायिक विस्तार का शंखनाद भी माना जा रहा है।
What's Your Reaction?









