Ballia: बेदूआ बंधे से  शराब की दुकान हटाने की नगर वासियो ने जिलाधिकारी से की मांग।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से है जहां नगर के पांच मोहल्ला वासियों एक साथ मिलकर बेदूआ बंधे से शराब व बीयर की दुकान को हटाने के

By INA News Desk
Apr 14, 2026 - 12:12
51 Views
Ballia: बेदूआ बंधे से  शराब की दुकान हटाने की नगर वासियो ने जिलाधिकारी से की मांग।
बेदूआ बंधे से  शराब की दुकान हटाने की नगर वासियो ने जिलाधिकारी से की मांग।

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से है जहां नगर के पांच मोहल्ला वासियों एक साथ मिलकर बेदूआ बंधे से शराब व बीयर की दुकान को हटाने के लिए शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी से की मांगकी है। इसमे जापलिनगंज, बेदूआ, कृष्णा नगर, यार पूर,व निरोहा नगर के लोग शामिल रहे। इन मोहल्ला वासियों का कहना है कि शहर बाजार, मंदिर व विद्यालय जाने के लिए एकमात्र रास्ता बेदूआ बंधा ही है। 

मालूम हो कि उक्त उक्त मुख्य मार्ग पर ही एकदम आसपास दारू बियर की वह अंग्रेजी मदिरा की दुकान है जहां रात दिन दारूबाज  बेवड़ो की भीड़ लगी रहती है। जिसके कारण वहां से गुजरने नागरिकों खास तौर से महिलाओं लड़कियों के ऊपर छिटाकशी की शिकायत आती रहती है। तथा स्थानीय लोगों के साथ अक्सर यह बेवड़े उलझते रहते हैं ।
जिससे हम मोहल्ला वासियों का जीना दुबर हो गया है।

Also Read- सीएम योगी ने कहा, बंगाल में मां असुरक्षित, माटी घुसपैठियों के कब्जे में और मानुष भयभीत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow