Hardoi: मोहसिना किदवई की स्मृति में जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा आयोजित।
जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान
हरदोई: जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही शरीफ अहमद ‘बबन भाई’ और इस्लाम गाजी द्वारा तीन बार फातिहा पढ़कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
गौरतलब है कि मोहसिना किदवई का 8 अप्रैल 2026 को 94 वर्ष की आयु में नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी थीं और केंद्र व राज्य सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुकी थीं। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा।
शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि किदवई जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और कार्य हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किदवई जी एक सरल, सुलझे हुए और जनप्रिय नेता थीं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को मिलता रहा, उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल नांडुवंशी, जिला महासचिव श्रीराम अनिल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, विनोद यादव, ओम प्रताप सिंह वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष हरियाणा शरीफ अहमद, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, शहर कंट्रोल रूम इंचार्ज ममता पाल, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा, अनूप सिंह, मुकेश कुमार वर्मा, राजन सक्सेना, एजाज भाई उर्फ बबन, शहर कार्यालय प्रभारी अनूप दीक्षित, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आरोपी को 7 वर्ष की सजा, 1.22 लाख का जुर्माना।
What's Your Reaction?









