Hardoi: पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ की स्मृति में भाजपा कार्यालय पर शोक सभा, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता 'गुड्डू' की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर

Apr 17, 2026 - 17:02
53 Views
Hardoi: पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ की स्मृति में भाजपा कार्यालय पर शोक सभा, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 
पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ‘गुड्डू’ की स्मृति में भाजपा कार्यालय पर शोक सभा, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। 

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता 'गुड्डू' की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह बब्बन ने दिवगंत नेता रामकिशोर गुप्ता के साथ बिताए समय और उनके सांगठनिक योगदान की स्मृतियों को साझा किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला अध्यक्ष ने शोक सभा में उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में रामकिशोर गुप्ता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान की। कहा कि उनकी सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति सहज उपलब्धता के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। 

सभा में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक,जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह, जिला प्रचार सह मंत्री विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, नगर महामंत्री अंकित पाण्डेय,पंकज सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, नगर मंत्री प्रियंका सिंह, सुशील अवस्थी, अनुपमा सिंह अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, निधी सिंह,सुहाना जैन, परिशा तिवारी, अभय दीक्षित,ऋषभ त्रिपाठी, श्याम श्रीवास्तव,सभासद संतोष पटेल, आदर्श सिंह, कुलदीप बाजपेई, अभिषेक तोमर एवं अन्य कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Also Read- Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर को विकास की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया ₹951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow