Hardoi : राजस्व वसूली में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी, लक्ष्य पूरा न होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

बैठक में मौजूद सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली के काम पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी तय किए गए लक्ष्य के अनुसार वसूली करने में नाकाम रहेगा, उसके खिलाफ सख्त प्रशास

By INA News Desk
May 16, 2026 - 11:51
23 Views
Hardoi : राजस्व वसूली में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी, लक्ष्य पूरा न होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Hardoi : राजस्व वसूली में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी, लक्ष्य पूरा न होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने खनन और वन विभाग की धीमी कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को लक्ष्य के मुताबिक अपनी प्रगति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आबकारी, स्टाम्प और नगरीय निकायों के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि वे शासन द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार हर महीने अनिवार्य रूप से राजस्व की वसूली सुनिश्चित करें।

बैठक में मौजूद सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली के काम पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी तय किए गए लक्ष्य के अनुसार वसूली करने में नाकाम रहेगा, उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से न्यायालय में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अदालतों में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों का निपटारा तेजी से किया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी समेत जिले के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow