Hardoi: अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। 

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम महिला सशक्तिकरण

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 16:34
43 Views
Hardoi: अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। 
अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। 

हरदोई: महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज हरदोई में रेलवेगंज स्थित हैवेल्स शोरूम के ऊपर स्थित हाल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  अंतरध्वनि महिला विंग की मंडल अध्यक्ष इला द्विवेदी रहीं व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीश चंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य किरण अग्रवाल, रहीं। इसके अतिरिक्त अंतरध्वनि महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ आशी गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया।

अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा ढोलक की थाप पर गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अस्तित्व फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. प्रिया गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया तथा प्रशिक्षण शिविर एवं संस्था के सदस्यों का परिचय कराया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व सहयोगी एवं शुभचिंतक स्वर्गीय लीला पाठक तथा स्वर्गीय अखिलेश सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर कोमल सिंह द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई और रोहिणी शर्मा ने "बेखौफ आजाद है जीना मुझे " गीत प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इला द्विवेदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। महिलाओं को शिक्षा, कौशल एवं आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर ही राष्ट्र के विकास को गति प्रदान की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि किरण अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

  • कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को डांस, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, ढोलक एवं मार्शल आर्ट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।

आस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया व उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संध्या, नैन्सी, शिवाय , अनुराग राममूर्ति, किरण, मीनाक्षी, पुष्पा, आरती सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्था ने भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow