Sambhal : ईद का पैगाम, वैश्विक सियासत पर निशाना और सुरक्षा की मांग—सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बड़े बयान

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए बर्क ने इजराइल-ईरान तनाव और अमेरिका की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ताकत का प्रदर्शन और दूसरे देशों में हस्तक्षेप से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। उनके मुताबिक पेट्रोल, डीज़ल और गैस की की

Mar 21, 2026 - 13:38
 0  70
Sambhal : ईद का पैगाम, वैश्विक सियासत पर निशाना और सुरक्षा की मांग—सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बड़े बयान
Sambhal : ईद का पैगाम, वैश्विक सियासत पर निशाना और सुरक्षा की मांग—सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बड़े बयान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए अमन, तरक्की और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोज़े और इबादत के बाद ईद का यह दिन खुशियां बांटने का है। ईदगाह में अदा की गई नमाज़ के दौरान इमाम द्वारा कौम और मुल्क की तरक्की व हिफाज़त के लिए दुआ कराई गई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए बर्क ने इजराइल-ईरान तनाव और अमेरिका की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ताकत का प्रदर्शन और दूसरे देशों में हस्तक्षेप से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। उनके मुताबिक पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी भी इन परिस्थितियों का असर है, जिससे महंगाई और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि ऐसी नीतियों पर रोक लगाने के लिए एकजुट होकर दबाव बनाया जाए।दिल्ली के उत्तम नगर में हुई घटना को लेकर सांसद ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। उनका कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन कर डर का माहौल बनाया गया, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई। बर्क ने कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरी कौम को कटघरे में खड़ा करना संविधान के खिलाफ है। सांसद ने जोर देकर कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द संज्ञान लेकर हालात को सामान्य करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं फिल्म ‘The Conversion 2’ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow