Sitapur : सीतापुर में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से लू से बचाव के लिए चेतावनी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सीधी धूप में जाने से बचने, ठंडी जगहों पर रहने और दो

Jun 19, 2026 - 22:35
 0  3
Sitapur : सीतापुर में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
Sitapur : सीतापुर में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रिख (सीतापुर): इलाके में इन दिनों सूर्य देव के कड़े तेवरों के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी है। आसमान से बरसती आग और तेज लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं और झुलसाने वाली हवाएं चल रही हैं। हालात यह हैं कि सुबह नौ बजे से ही धूप अपना असर दिखाने लगती है, जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इस तीव्र हीट वेव की वजह से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर जाता है। तेज धूप के चलते छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल रहा है और लोग इस मौसम से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से लू से बचाव के लिए चेतावनी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सीधी धूप में जाने से बचने, ठंडी जगहों पर रहने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही हल्के रंग के ढीले व आरामदायक कपड़े पहनने, शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। खान-पान में सावधानी बरतते हुए अधिक तेल, मसाले और तीखी चीजों से परहेज करने तथा गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से बचने की अपील की गई है।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow