Sitapur : मिश्रिख में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, ग्रामीण इलाकों में गहराया पेयजल संकट

विद्युत उपकेंद्र मिश्रिख से कस्बा मिश्रिख, फूलपुर झरिया, रामकोट, कुतुबनगर और मछरेहटा सहित पांच फीडर जुड़े हुए हैं। इनमें से मिश्रिख टाउन को भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि बाकी चार ग्रामीण फीडरों की हालत और भी खराब है। रामकोट फीडर से ही विश्व

Jun 19, 2026 - 22:37
25 Views
Sitapur : मिश्रिख में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, ग्रामीण इलाकों में गहराया पेयजल संकट
Sitapur : मिश्रिख में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, ग्रामीण इलाकों में गहराया पेयजल संकट

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रिख (सीतापुर): इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस चिलचिलाती धूप में इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी भी पानी के लिए व्याकुल हैं, लेकिन बिजली उपकेंद्र मिश्रिख के जिम्मेदार अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कटौती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिना रुकावट बिजली देने के सख्त निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। मिश्रिख कस्बे में तो स्थिति कुछ हद तक ठीक है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में नाममात्र की बिजली मिल रही है। देहाती क्षेत्रों में हर दस मिनट पर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों के महंगे बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। विभाग द्वारा कभी तेज हवा तो कभी लोकल फॉल्ट का बहाना बनाकर रोजाना घंटों कटौती की जा रही है, जिससे गांवों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विद्युत उपकेंद्र मिश्रिख से कस्बा मिश्रिख, फूलपुर झरिया, रामकोट, कुतुबनगर और मछरेहटा सहित पांच फीडर जुड़े हुए हैं। इनमें से मिश्रिख टाउन को भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि बाकी चार ग्रामीण फीडरों की हालत और भी खराब है। रामकोट फीडर से ही विश्व बैंक फीडर भी जुड़ा है, जहां शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग होती है। इस वजह से ग्रामीण उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। इस मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने दावा किया कि कटौती रोस्टर के अनुसार ही की जा रही है और जल्द ही इन सभी तकनीकी समस्याओं को ठीक कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow