Sitapur : मिश्रिख के नेवदिया गांव में छह दिनों से बिजली ठप, ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन आशीष ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की है। इतनी तेज गर्मी में बिना बिजली के महिलाओं और बच्चों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से गांव की आटा और तेल मिल भी बंद पड़ी है, जिससे लोगों को गे
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर: विद्युत वितरण उपकेंद्र मिश्रिख के तहत आने वाले नेवदिया गांव में इस भीषण गर्मी के बीच पिछले छह दिनों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब मौखिक शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो ग्रामीणों ने लिखित में भी प्रार्थना पत्र दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन आशीष ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की है। इतनी तेज गर्मी में बिना बिजली के महिलाओं और बच्चों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से गांव की आटा और तेल मिल भी बंद पड़ी है, जिससे लोगों को गेहूं पिसाने और तेल निकलवाने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। समस्या का कोई हल न निकलने से परेशान होकर करीब डेढ़ दर्जन महिला-पुरुषों ने मिश्रिख पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। इस दौरान कुलदीप, विमल कुमार, राम रहीम, विजय कुमार, नयन कुमार, कमलेश कुमार, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र, रामधर, फूल कली, रमाकांत, मालती, राम चेला, अवधेश, सिद्धार्थ गौतम, रामकली और आकाश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। अब देखना यह है कि विभाग गांव की बिजली व्यवस्था कब तक बहाल करता है।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?




