Sitapur : सीतापुर जिला जेल का निरीक्षण, 25 बंदियों को मिला मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

इसके बाद जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां डॉक्टरों ने बीमार बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी दी। बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां और खाना मिल रहा है। जेल में बंद कैदियों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है और लाइब्रेरी का काम भी व्यवस्थित मि

Jun 19, 2026 - 22:00
17 Views
Sitapur : सीतापुर जिला जेल का निरीक्षण, 25 बंदियों को मिला मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
Sitapur : सीतापुर जिला जेल का निरीक्षण, 25 बंदियों को मिला मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने जिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आशीष जैन के आदेश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई। सबसे पहले महिला और बच्चा बैरक की जांच की गई, जहां सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। बंदियों ने बातचीत में खाने और नाश्ते को लेकर कोई शिकायत नहीं की और बताया कि तय समय के अनुसार भोजन मिल रहा है।

इसके बाद जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां डॉक्टरों ने बीमार बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी दी। बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां और खाना मिल रहा है। जेल में बंद कैदियों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है और लाइब्रेरी का काम भी व्यवस्थित मिला। एक खास प्रयास के तहत इंडियन बैंक के सहयोग से संचालित ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 25 बंदियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने पर सचिव आलोक यादव और संस्थान के निदेशक अंकुर वर्मा ने बंदियों को प्रमाणपत्र बांटे। इसके साथ ही जेल में बने लीगल एड क्लीनिक की भी जांच की गई, जहां स्वयंसेवकों ने बताया कि बंदियों के प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाते हैं। इस मौके पर जेलर राजेश कुमार वर्मा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल भूपेंद्र कुमार दीक्षित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow