Sitapur : सीतापुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिलेभर में व्यापक तैयारियां

इसके साथ ही जिले की सभी 7 तहसीलों और 19 विकास खंडों में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। शहर के महावीर पार्क और सरोजिनी वाटिका पार्क में भी खास योग सत्र होंगे। ग्रामीण इलाकों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लि

Jun 19, 2026 - 21:58
 0  5
Sitapur : सीतापुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिलेभर में व्यापक तैयारियां
Sitapur : सीतापुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिलेभर में व्यापक तैयारियां

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: आने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद सीतापुर में बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीतापुर की क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर तृप्ति सिंह आर ने बताया कि जिले का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन के सरदार वल्लभभाई पटेल ओपन हॉल में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिश्रिख सांसद अशोक रावत और विधायक रामकृष्ण भार्गव की मौजूदगी में होगी।

इसके साथ ही जिले की सभी 7 तहसीलों और 19 विकास खंडों में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। शहर के महावीर पार्क और सरोजिनी वाटिका पार्क में भी खास योग सत्र होंगे। ग्रामीण इलाकों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों और एडीओ पंचायत को जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि हर गांव में ग्राम प्रधानों की मदद से योगाभ्यास कराया जा सके। प्रशासन की कोशिश इस बार योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने की है ताकि इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow