अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानिदेशक कारागार ने दिया नियमित योग करने का संदेश। 

महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं श्री पी०सी० मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

Jun 21, 2025 - 20:03
40 Views
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानिदेशक कारागार ने दिया नियमित योग करने का संदेश। 

लखनऊ: महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पी०सी० मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डा० सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीणा ने उपस्थित कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग जीवन में संतुलन, शांति और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और नियमित योगाभ्यास करें, जिससे शरीर और मन दोनों स्थिर रह सकें।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से पधारे योगाचार्य शिव कुमार श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियों निश्छल कोचर, सुश्री सृष्टी त्रिपाठी एवं दीक्षा श्रीवास्तव के साथ भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत कारागार मुख्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभी कार्मिकों व प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डा० राम धनी ने महानिदेशक कारागार एवं योग प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता, सुभाष चन्द्र शाक्य, वरिष्ठ अधीक्षक मुख्यालय शशिकान्त सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान शरेन्दु त्रिपाठी सहित कारागार विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow News: योग भारत का अमूल्य उपहार, सभी को बनाना है अपनी दिनचर्या का हिस्सा - मिशन निदेशक पुलकित खरे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow