Hardoi: अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय।

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद में तैनात उपनिरीक्षक (उ0नि0) शिवाकान्त पाण्डेय को गृह मंत्रालय, भारत सरकार

Jun 2, 2026 - 16:03
34 Views
Hardoi: अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय।

हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद में तैनात उपनिरीक्षक (उ0नि0) शिवाकान्त पाण्डेय को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त "अति उत्कृष्ट सेवा पदक" लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। यह सम्मान प्राप्त करना किसी भी पुलिसकर्मी के लिए गर्व की बात होती है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने उपनिरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read- Hardoi : बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस और फील्ड यूनिट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow