Hardoi: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के क्रम मे

Jun 10, 2026 - 10:47
33 Views
Hardoi: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के क्रम मे दिनांक 13 जून एवं 17 से 20 जून 2026 के मध्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण किये जाये। उन्होंने 21 जून को 12वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाये। दिनांक 17 से 20 जून के मध्य गांधी भवन परिसर मे आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की तैयारियों की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow