यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष

Jul 3, 2026 - 15:16
26 Views
यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Hardoi: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षार्थियों हेतु शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें और सभी परीक्षार्थियों का सही ढंग से चेकिंग कराते हुये परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाये। सी0सी0टी0वी0 कैमरे द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाय। सभी सम्बंधित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow