Hardoi: पंपिंग सेट चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पंपिंग सेट बरामद

थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नामऊ निवासी बबलू पुत्र चेतराम द्वारा बीती 16 में को तहरीर के माध्यम से थाना पुलिस को अवगत कराया

Jul 10, 2026 - 17:52
38 Views
Hardoi: पंपिंग सेट चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पंपिंग सेट बरामद
पंपिंग सेट चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पंपिंग सेट बरामद

अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नामऊ निवासी बबलू पुत्र चेतराम द्वारा बीती 16 में को तहरीर के माध्यम से थाना पुलिस को अवगत कराया गया कि उसके खेत मे बोरिंग पर लगा  एक पंपिंग सेट चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह  द्वारा घटना के संबंध में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। थाना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर विवेक पुत्र रामबख्श निवासी ग्राम जुकहिया थाना कोतवाली नगर जनपद कन्नौज को चोरी के पंपिंग सेट सहित गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल पवन कुमार, मोनू कुमार एवं भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।

Special Article: ऑपरेशन सिंदूर व राफेल पर एक टेंडर से विपक्ष हुआ बेनकाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow