Hardoi: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से विवाहिता की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ 

थाना क्षेत्र के काजी बाड़ी गांव में रविवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने

Jul 6, 2026 - 18:44
51 Views
Hardoi: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से विवाहिता की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ 
मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से विवाहिता की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ 

​बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के काजी बाड़ी गांव में रविवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 30 वर्षीय विवाहिता रुखसाना की मौत हो गई। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रुखसाना रविवार रात करीब 11:30 बजे अपने तीन छोटे बच्चों को ऊपरी कमरे में सुलाने के बाद नीचे आई थी। जैसे ही उसने मोबाइल चार्जर को बिजली के सॉकेट में लगाने का प्रयास किया, उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी।रुखसाना की चीख सुनकर पति शफीक खां आनन-फानन में नीचे पहुंचे। पत्नी को बेसुध देख उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर पहुँचाया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। रुखसाना अपने पीछे तीन छोटे बेटों को छोड़ गई है, जिनमें सबसे छोटा बच्चा महज चार महीने का दुधमुंहा है। पति शफीक खां खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां के असमय निधन से बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं और पूरे गांव में शोक की लहर है।​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।सूचना मिलने पर बेहटा गोकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read- Hardoi Crime News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow