Hardoi: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के आभूषण व नकदी के साथ तीन गिरफ्तार 

कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके

Jul 6, 2026 - 18:35
27 Views
Hardoi: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के आभूषण व नकदी के साथ तीन गिरफ्तार 
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के आभूषण व नकदी के साथ तीन गिरफ्तार 

​हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद की है।मिली जानकारी के अनुसार, गत 1 जुलाई 2026 को बिरिहाना निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।​आरोपियों को कोतवाली शहर पुलिस टीम ने जांच के दौरान सुराग जुटाते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रवि गुप्ता (निवासी इंदिरा नगर), शिवम सिंह (निवासी हरीपुरवा) और अनीश (निवासी इंदिरा नगर) के रूप में हुई है।​बरामद समान ​03 जोड़ी पायल12अदद बिछिया​02 अदद अंगूठी​2000 रुपये नकद।
​गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वाशु कुमार के साथ कांस्टेबल चंद्रेश कुमार, सौरभ यादव, अरविंद कुमार और अजय यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- तमिलनाडु की सत्ता में नए युग का उदय- मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में विधानसभा के पहले सत्र का बिगुल बजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow