Hardoi: ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सड़क हादसों में गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सोमवार सुबह जिले में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला। सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग

By INA News Desk
Jul 6, 2026 - 18:28
49 Views
Hardoi: ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सड़क हादसों में गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सड़क हादसों में गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हरदोई। सोमवार सुबह जिले में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला। सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष और एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।​पहली घटना: बाइक की टक्कर में सिपाही घायल पहला हादसा बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हुआ। झांसी निवासी 24 वर्षीय सिपाही मयंक कुमार अपने साथी सिपाही कल्याण यादव के साथ बाइक से सुरजीपुर हल्का क्षेत्र की ओर जा रहे थे। खटौनाखेड़ा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मयंक उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, हेलमेट पहने होने के कारण चालक कल्याण यादव बाल-बाल बच गए।

बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने तत्काल मयंक को टोडरपुर सीएचसी भिजवाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।​दूसरी घटना: कार की टक्कर में महिला सिपाही जख्मी दूसरा हादसा सवायजपुर कोतवाली के सामने हुआ। संभल निवासी 26 वर्षीय महिला सिपाही कोमल, जो सवायजपुर कोतवाली में तैनात हैं, सुबह स्कूटी से बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह कोतवाली से बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचीं, एक अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोमल भी सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन-फानन में सवायजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।हादसों की सूचना मिलते ही हरपालपुर सीओ प्रवीण कुमार यादव और बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद से दोनों घायल सिपाहियों के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement