Hardoi: घर में खेल रही 2 वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत

राघोपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम एकघरा में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर के अंदर खेल रही एक दो

Jul 6, 2026 - 18:01
36 Views
Hardoi: घर में खेल रही 2 वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत
घर में खेल रही 2 वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत

मल्लावां। राघोपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम एकघरा में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर के अंदर खेल रही एक दो वर्षीय बच्ची की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, उमेश की दो वर्षीय बेटी रिया अपने घर के भीतर खेल रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने बच्ची को डस लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Hardoi Crime News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow