Hardoi: पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र अंतर्गत जनसरी गांव में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक अतुल का

Jul 6, 2026 - 17:56
30 Views
Hardoi: पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

​टड़ियावां। थाना क्षेत्र अंतर्गत जनसरी गांव में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक अतुल का शव गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि अतुल गांव में ही खेती-किसानी का कार्य करता था। रविवार दोपहर भोजन करने के बाद अतुल बिना कुछ बताए घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि अतुल का शव घर से करीब 600 मीटर पश्चिम दिशा में स्थित एक बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटक रहा है।अतुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी दो बहनें भी हैं। मृतक के परिवार में पत्नी और एक छोटा पुत्र है। इस आकस्मिक घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल परिजन इस कदम के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।​इस मामले में टड़ियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hardoi Crime News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow