Hardoi: निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवला की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

May 25, 2026 - 23:16
30 Views
Hardoi: निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश। 
निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश। 

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवला की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा सहभागिता योजना के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत समय से फंड रिक्वेस्ट जनरेट करने, गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, हरे चारे के उत्पादन तथा भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए किए गए इंतजामों पर विशेष चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों एवं सहभागिता योजना के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में फंड रिक्वेस्ट अनिवार्य रूप से जनरेट की जाए, ताकि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए उन्होंने जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24×7 सतत क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि आश्रय स्थलों से संबंधित चारागाह भूमि पर हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गर्मी और लू से गोवंशों की सुरक्षा के लिए शेडों को तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए गए, ताकि पशुओं को राहत मिल सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं उप मुख्य/पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Also Read- चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में हुआ पिछले 16 वर्षों का सबसे भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट और जहरीली गैस की चपेट में आने से 90 से अधिक मजदूरों की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow