विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई: देवबंद में बकाएदारों से 3.14 लाख रुपये वसूले, 21 बिजली कनेक्शन काटे
देवबंद में बिजली निगम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 3.14 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला और 21 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। पूरी खबर पढ़ें।
बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम ने देवबंद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने बकाया जमा न करने पर कार्रवाई करते हुए 21 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। अभियान के तहत मौके पर ही 3 लाख 14 हजार रुपये का बकाया राजस्व भी वसूला गया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार वशिष्ठ और उपखंड अधिकारी संतोष कुमार की देखरेख में टीम ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बाबूपुर मार्ग, गांधी कॉलोनी और लालवाला मार्ग पर यह चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल न भरने वाले बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा और कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया बिजली बिलों का जल्द से जल्द भुगतान करें। इस चेकिंग टीम में विजय कुमार शर्मा, विष्ठ कोठारी, मोहम्मद जीशान, रिंकू कुमार, संजीव कुमार और प्रेम सिंह समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
Also Click : Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश
What's Your Reaction?







