देवबंद में पशु चिकित्सक और किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बीच का विवाद समाप्त
देवबंद कार्यालय में हुई बैठक के बाद पशु चिकित्सक और किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बीच चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है।
देवबंद में पालतू कुत्ते के टीकारण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा और विभागीय पशु चिकित्सक के बीच बना तनाव समाप्त हो गया। पशु चिकित्सक ने यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपने आचरण पर दुख जताया और भविष्य में कार्यप्रणाली सुधारने का भरोसा दिया।
कुछ समय पहले किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा और पशु चिकित्सक डॉ. समीर दत्त के बीच विभागीय शिकायतों को लेकर खींचतान शुरू हुई थी। दोनों पक्षों से लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। इस विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से डॉ. समीर दत्त स्वयं यूनियन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संवाद के दौरान कहा कि पशु चिकित्सा विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से हल किया जाएगा और व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
यूनियन के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का मकसद किसी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से परेशान करना नहीं है, बल्कि किसानों तथा आम नागरिकों के मुद्दों को अधिकारियों तक पहुंचाना है। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने मामले को खत्म करने का निर्णय लिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान, जिला प्रभारी सलमान आलम, ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु त्यागी, तहसील उपाध्यक्ष महताब, जिला मंत्री हसीन, जिला संगठन मंत्री फुरकान और नगर संगठन मंत्री दिलशाद उपस्थित रहे।
Also Click : Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन
What's Your Reaction?







