Hardoi News: हरदोई में युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त,बैंकों को लगाई फटकार
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैकवार समीक्षा करते हुये उन्होंने पीएनबी एवं इंडियन बैंक की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं एक्सिस बैंक की संडीला शाखा द्वारा प्राप्त 12 आवेदनों में से 10 आवेदन निरस्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित बैंक के जोनल कार्यालय को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि ऋण आवेदन में यदि किसी अभ्यर्थी के अभिलेखों में कोई कमी है तो उसे स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए, ताकि अभ्यर्थी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा सके। पात्र अभ्यर्थियों के ऋण आवेदन शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए तथा बैंकवार जितना लक्ष्य शेष है, उसे अगली समीक्षा बैठक तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन सहित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

