सम्भल में मक्का खरीद पर बवाल! असमोली विधायक पिंकी यादव ने BJP पर किसानों का हक लूटने का लगाया आरोप

सम्भल में मक्का खरीद को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। असमोली से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी सिंह यादव

By INA News Desk
Jul 1, 2026 - 10:12
67 Views
सम्भल में मक्का खरीद पर बवाल! असमोली विधायक पिंकी यादव ने BJP पर किसानों का हक लूटने का लगाया आरोप
विधायक पिंकी सिंह यादव द्वारा किया गया ट्वीट

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में मक्का खरीद को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। असमोली से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी सिंह यादव ने सरकार और बीजेपी पदाधिकारियों पर किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विधायक पिंकी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सम्भल जिले में इस वर्ष करीब 6 लाख क्विंटल मक्का का उत्पादन हुआ है, जबकि पूरे जिले में केवल 9 सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए हैं और शासन की ओर से सिर्फ 1250 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पदाधिकारी बिचौलियों की भूमिका निभाकर किसानों की फसल की खरीद करा रहे हैं, जिससे किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक के मुताबिक, खुले बाजार में किसान 1500 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर मक्का बेचने को मजबूर हैं। पिंकी यादव ने यह भी कहा कि जब किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है, जबकि कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 45 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती हुई है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी सम्भल और मुख्य सचिव को टैग करते हुए सवाल उठाया कि क्या सरकार किसानों की मक्का की फसल की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करेगी या नहीं? यह आरोप असमोली विधायक पिंकी सिंह यादव द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए हैं। इन आरोपों पर प्रशासन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow