श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में छठे पातशाह साहिब श्री गुरू हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया

By INA News Desk
Jul 1, 2026 - 10:16
29 Views
श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व
श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरू हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

देवबंद: गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में छठे पातशाह साहिब श्री गुरू हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। संगत को सम्बोधित करते हुए ज्ञानी धर्म सिंह ने कहा कि गुरू हर गोबिंद साहिब जी का जन्म पांचवे पातशाह गुरू अरजन देव जी व माता गंगा जी के घर हुआ था। गुरू अरजन देव जी की शहादत के बाद गुरू हरगोबिंद जी गुरू गद्दी पर बैठे। उन्होंने संगत को शस्त्र रखने का आदेश दिया व दिल्ली के तख्त से उंचा अकाल तख्त साहिब बनवाया।

गुरू जी ने मीरी व पीरी नामक दो तलवारें ग्रहण की, जिसमें मीरी शक्ति व पीरी भक्ति की प्रतीक थी। गुरू जी ने कई जंगे लड़ी और सभी में फतेह हासिल की। इससे पूर्व भाई धर्म सिंह व अमनदीप सिंह ने गुरवाणी कीर्तन गायन किया। अरदास के बाद मिस्से प्रशादे, लस्सी व प्याज का लंगर बरताया गया। इस दौरान श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, सतीश गिरधर, चंद्रदीप सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, बलदीप सिंह, अमन सेठी, बलवंत सिंह उप्पल, विस्मित सिंह, युवराज अरोड़ा, पिं्रस कपूर, हर्ष नारंग, चन्नी बेदी, अमृत सिंह कपूर, अनमोल उप्पल आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow