Hardoi: बुद्ध पूर्णिमा पर हरदोई में सजा भव्य बुद्ध-अम्बेडकर मेला, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिरत्न बुद्ध विहार पिहानी हरदोई मे बुद्ध अम्बेडकर स्मारक समिति पिहानी हरदोई के

May 2, 2026 - 21:24
59 Views
Hardoi: बुद्ध पूर्णिमा पर हरदोई में सजा भव्य बुद्ध-अम्बेडकर मेला, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।
बुद्ध पूर्णिमा पर हरदोई में सजा भव्य बुद्ध-अम्बेडकर मेला, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।

हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिरत्न बुद्ध विहार पिहानी हरदोई मे बुद्ध अम्बेडकर स्मारक समिति पिहानी हरदोई के संयोजन मे बुद्ध-अम्बेडकर मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती द्वारा भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महात्मा बुद्ध को नमन करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया, वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान, अधिकार और न्याय दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। 

विशिष्ट अतिथि सदस्य राष्ट्रीय परिषद/क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा भाजपा पीके वर्मा ने कहा कि बुद्ध-अम्बेडकर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समानता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम है। पीके वर्मा ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से भगवान बुद्ध जी के उच्च विचार व् आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर, अपने राष्ट्र व् समाज को उन्नति व समृद्धि मे सहभागी बनने का आह्वान किया। 

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता मंचन, सम्मान समारोह एवं जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं और महिलाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। मेले मे सामाजिक समरसता, शिक्षा, समानता एवं संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य दीनदयाल वर्मा ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर, आयोजन को सफल बनाने हेतु जनसामान्य का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भन्तेगण,  जनप्रतिनिधि गण, बुद्ध अम्बेडकर स्मारक समिति परिवार सहित जागरूक मातृशक्तियां एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read-Hardoi: सिनेमा चौराहा अब बना भगवान गौतम बुद्ध चौक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रतिमा का अनावरण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow