Hardoi News: हरदोई में डीएम राहुल पाण्डेय की जनसुनवाई, 74 शिकायतें मिलीं; अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 17:28
1 Views
Hardoi News: हरदोई में डीएम राहुल पाण्डेय की जनसुनवाई, 74 शिकायतें मिलीं; अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई मे कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई में आमजन की शिकायतें सुनी जाएं तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Gurugram Road Rage: 5 गाड़ियों को रौंदने और महिला से बदसलूकी करने वाले स्कॉर्पियो चालक को थाने से मिली जमानत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement