Sitapur News: बीडीओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू, डीसी एनआरएलएम ने दर्ज किए ग्राम प्रधानों के बयान

विकास खंड परसेंडी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी द्वारा खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला के खिलाफ जिलाधिकारी

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 20:47
5 Views
Sitapur News: बीडीओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू, डीसी एनआरएलएम ने दर्ज किए ग्राम प्रधानों के बयान

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: विकास खंड परसेंडी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी द्वारा खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला के खिलाफ जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. से की गई शिकायत की जांच बुधवार को शुरू हो गई। डीएम ने जांच की जिम्मेदारी डीसी एनआरएलएम सुशांत सिंह को सौंपी है। डीसी एनआरएलएम ने विकासखंड परसेंडी पहुंचकर शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में कई ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही शिकायत में शामिल मनरेगा कार्यों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। चांदपुर गांव में निर्मित पशु बाड़े समेत अन्य कार्यों की स्थिति भी देखी गई।

ब्लॉक प्रमुख ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मनरेगा कार्यों में वित्तीय स्वीकृति से लेकर भुगतान तक बिना रुपये लिए काम नहीं किया जाता। इसके अलावा बीडीओ पर ग्राम प्रधानों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार नहीं करने का आरोप भी लगाया गया था। इन आरोपों की जांच की जा रही है। डीसी एनआरएलएम सुशांत सिंह ने बताया कि शिकायत में शामिल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। प्रधानों के बयान दर्ज किए गए हैं और शिकायत में उल्लिखित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उनके अनुसार मौके पर कार्य पाए गए हैं। अब संबंधित प्रपत्रों और अभिलेखों का मिलान किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow