Sitapur News: कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी- आलोक यादव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देश पर जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, हेलेपारा में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 20:41
4 Views
Sitapur News: कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी- आलोक यादव

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

महमूदाबा/ सीतापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देश पर जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, हेलेपारा में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और क्षेत्रीय नागरिकों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। जानकारी के अभाव में कई बार लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी न्याय पाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक एवं विधिक अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के कानूनी संरक्षण तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और आसपास के लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रोहित सिंह ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में उपस्थित लोगों ने विधिक सहायता और कानून से जुड़े सवालों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मो. फुरकान, एनसीसी प्रवक्ता निर्मल विश्वकर्मा, स्काउट मास्टर अतुल भार्गव, प्रबंधक मो. अहमद, पीएलवी राजू वर्मा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Also Read- Kanpur Crime News: विनीत मिनाेचा हत्याकांड में नया खुलासा, वारदात वाली रात नौकर विशाल ने बेटे को किए थे 6 फोन, ऐसे फेल हुई साजिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow