Sitapur News: नैमिषारण्य में निकला विशाल अजगर, सतर्कता से टला बड़ा हादसा 

नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार स्थित निरीक्षण भवन (PWD गेस्ट हाउस) में बुधवार देर रात एक विशाल

By INA News Desk
Sep 10, 2026 - 12:38
2 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य में निकला विशाल अजगर, सतर्कता से टला बड़ा हादसा 

रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी

नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत नीमसार स्थित निरीक्षण भवन (PWD गेस्ट हाउस) में बुधवार देर रात एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की सतर्कता के चलते समय रहते अजगर पर नजर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारी ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीतापुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ विशाल अजगर को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने बाद में अजगर को मिश्रिख क्षेत्र के घने धनधारी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
चौकीदार की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बच गई। घटना के बाद निरीक्षण भवन में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Also Read- उत्तर प्रदेश में आदर्श ग्राम योजना और बाढ़ राहत पर सख्त रुख, मुख्य सचिव ने दिए एक माह में विलेज प्लान पूरा करने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow