Sitapur News Today: डीएम ने नैमिषारण्य में निर्माणाधीन पर्यटन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने नैमिषारण्य धाम में चल रहे विभिन्न पर्यटन विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
संदीप चौरसिया की रिपोर्ट सीतापुर
नैमिषारण्य / सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने नैमिषारण्य धाम में चल रहे विभिन्न पर्यटन विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चक्रतीर्थ कुंड कॉम्प्लेक्स, चक्रतीर्थ इंटरेस्ट प्लाजा, ललिता देवी मंदिर के निकट निर्माणाधीन पंचमुखी प्लाजा समेत अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में प्रस्तावित पार्किंग एवं पर्यटन सुविधा केंद्र तथा धर्मशाला को पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटर में परिवर्तित करने एवं उसके नवीनीकरण से संबंधित पर्यटन विकास कार्यों की भी जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे पत्थरों समेत अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रगति की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नैमिषारण्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां विकसित की जा रही सुविधाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होने चाहिए।
Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी
What's Your Reaction?







