Sitapur News Today: मूसलाधार बारिश में गरीब परिवार की कच्ची झोपड़ी ढही, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
लगातार हो रही सलाधार बारिश से विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत मानपुर के शीतलपुरवा गांव में एक गरीब परिवार
संदीप चौरसिया की रिपोर्ट सीतापुर
बिसवां/सीतापुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत मानपुर के शीतलपुरवा गांव में एक गरीब परिवार की कच्ची झोपड़ी ढह गई। हादसे में झोपड़ी के अंदर रखा गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे। बताया जाता है कि गांव निवासी सुजीत कुमार की कच्ची झोपड़ी थी। लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई और रात में झोपड़ी अचानक भरभराकर गिर गई। झोपड़ी गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के कारण उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ ही रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और क्षति का जायजा लिया। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद है।
Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी
What's Your Reaction?







