Sitapur News Today: सरायन नदी उफान पर, केशव ग्रीन सिटी समेत कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी; डीएम ने लिया जायजा

By INA News Desk
Sep 3, 2026 - 20:49
6 Views
Sitapur News Today: सरायन नदी उफान पर, केशव ग्रीन सिटी समेत कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी; डीएम ने लिया जायजा

संदीप चौरसिया की रिपोर्ट सीतापुर

सीतापुर: लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते सरायन नदी उफान पर है। नदी का पानी शहर के केशव ग्रीन सिटी, लोनियनपुरवा, तरीनपुर, आलमनगर, वाल्मीकि मोहल्ला समेत खलार क्षेत्र के कई मोहल्लों तक पहुंच गया है। गलियों और रास्तों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर गलियां और संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। कुछ घरों में पानी पहुंचने के बाद परिवार अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं कई परिवार जलभराव के बीच घरों में रहने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि सरायन नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के अन्य इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंच सकता है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव व्यवस्था मजबूत करने, सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने तथा भोजन और पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।

  • डीएम ने केशव ग्रीन सिटी में जलभराव का लिया जायजा

सरायन नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने हाईवे के पास स्थित केशव ग्रीन सिटी पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर और जलभराव की स्थिति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने सरायन नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई मोहल्लों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
also Read- Lucknow: कांग्रेस नेता के मनुस्मृति बयान पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- मनु को जानना है तो अथर्ववेद और शतपथ ब्राह्मण पढ़िए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow